बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं।
करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई करके यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। और बहुत जल्द इसका कलेक्शन 1000 करोड़ तक पहुंच सकता है।
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना इन दिनों छाए हुए हैं। हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की जबरदस्त सफलता का श्रेय भी लोग अक्षय खन्ना को दे रहे हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने अलीबाग में नया घर खरीदा है और वे अपने नए घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं। हाल ही में अक्षय ने अपने घर में वास्तु शांति हवन और गृहप्रवेश की पूजा पूरी करवाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
इसी को लेकर हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत में आर. माधवन ने बताया कि अक्षय अपने नए घर में जाकर बेहद खुश हैं, शांति से जीवन जी रहे हैं और फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।
#AkshayeKhanna #RMadhavan #celebrity #bollywoodstars #bollywoodlifestyle