नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही थी।
फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। रिलीज़ से पहले ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म 400–500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लेकिन अब तक यह फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई है। धुरंधर से टकराने के कारण इस फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
इन दिनों थिएटर में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर का तूफान चल रहा है। यह तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म को रिलीज़ हुए 17 दिन हो चुके हैं। यह जानकर हैरानी होगी कि 17वें दिन भी फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। धुरंधर के इस जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज़ डेट पोस्टपोन कर रहे हैं। कई फिल्में इस तूफान में उड़ चुकी हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 भी इसी तूफान की चपेट में आ गई है।
जिन लोगों ने अखंडा 2 देखी है, उन्होंने फिल्म की तारीफ ही की है। दर्शकों का मानना है कि यह एक अच्छी फिल्म है। लेकिन धुरंधर से टकराना इस फिल्म के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। अगर यह फिल्म धुरंधर से नहीं टकराती, तो शायद अब तक हिट हो चुकी होती। लेकिन टकराव के कारण अभी तक अखंडा 2 अपना बजट भी हासिल नहीं कर पाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अखंडा 2 का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। वहीं 10 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गिरते कलेक्शन को देखते हुए अब इस फिल्म के लिए बजट निकाल पाना लगभग असंभव लग रहा है। यानी यह फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है।