रश्मिका मंदाना कुछ ही सालों में साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की सूची में शामिल हो गई हैं।
लगातार मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। इस साल रश्मिका की पांच फिल्में रिलीज़ हुई हैं, वहीं अगले साल भी उनकी लगभग इतनी ही फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। रश्मिका के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है। इसी बीच उनकी अगले साल आने वाली फिल्म मैसा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मैसा एक महिला प्रधान पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कोई हीरो नजर नहीं आएगा, बल्कि पूरी फिल्म में रश्मिका मंदाना ही मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म में रश्मिका बेहद खुंखार लुक में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब फिल्म की पहली झलक रिलीज़ होने जा रही है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मैसा से रश्मिका मंदाना का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म की पहली झलक की रिलीज़ डेट की घोषणा भी की गई है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है— “ज़ख्मों से ताकत की ओर, दर्द से मुक्ति की ओर। दुनिया नाम याद रखेगी। फिल्म मैसा की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।”
#Mysaa #rashmikamandanna #movie
