बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कुछ महीनों पहले ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज़ से निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
आर्यन की इस वेब सीरीज़ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब इसी सीरीज़ के लिए आर्यन को पहली बार अवॉर्ड भी मिला है।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने कैमियो किया था। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार भी इस वेब सीरीज़ में नजर आए थे। वहीं, अभिनेता मनोज पाहवा भी सीरीज़ में एक अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। सीरीज़ में उनका किरदार काफी गाली-गलौज करता नजर आता है। अब इसी को लेकर मनोज पाहवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में एक बातचीत में मनोज पाहवा ने बताया कि गाली-गलौज को लेकर उनका और आर्यन खान का मतभेद हुआ था। उन्होंने कहा कि वे ‘घंटे का बादशाह’ जैसे डायलॉग बोलना नहीं चाहते थे।
यूट्यूब चैनल ‘खाने में क्या है’ से बातचीत में मनोज पाहवा ने बताया कि कुछ मौकों पर उनकी और आर्यन के बीच गाली गलौज को लेकर बहस भी हुई थी। पाहवा ने कहा, “मैंने आर्यन से कहा कि इतनी गालियां यार… मतलब थोड़ा सा… कितना बदतमीज आदमी है।” इस पर आर्यन ने जवाब दिया, “सर, आप मुझ पर भरोसा कीजिए, यह अच्छा लगेगा।”
आगे मनोज पाहवा ने बताया कि वे ‘घंटे का बादशाह’ वाला डायलॉग भी नहीं बोलना चाहते थे, लेकिन आर्यन ने उन्हें इसके लिए राजी कर लिया। पाहवा ने कहा, “मैंने आर्यन से कहा कि शाहरुख खान सर को ‘घंटे का बादशाह’ बोलना पड़ेगा, ऐसा थोड़ी होता है यार।” इस पर आर्यन ने जवाब दिया, “डैड (शाहरुख खान) ने स्क्रिप्ट पढ़ी है। उन्होंने कहा है कि आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है और इसे ज़रूर रखना चाहिए।”
#AryanKhan #ManojPahwa #entertainment #bollywoodupdatehindi